पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाचार्य कागजों में ही पढ़ा रही है छात्राओं को गणित

प्रधानाचार्य कागजों में ही पढ़ा रही है छात्राओं को गणित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. कस्बे की सेठ सेवाराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कागजों में तो 10वीं कक्षा की छात्राओं को गणित पढ़ा रही है, लेकिन हकीकत में पिछले तीन माह में छात्राओं को इस विषय की पुस्तक खोलने तक का अवसर नहीं मिला है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब उपखंड अधिकारी चंचल वर्मा और तहसीलदार नीरज मिश्र प्रशिक्षु आईएएस अंशदीप की टीम ने इस स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई अन्य अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों इस स्कूल की छात्राओं ने गणित और विज्ञान विषय की व्याख्याता नहीं होने और इससे तीन माह से पढ़ाई प्रभावित होने पर विरोध प्रदर्शन करते हसरकारी स्कूलों के एकीकरण को लेकर चल रहे विरोध के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरूवार को उपखंड क्षेत्र के नेवरा गांव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां की राजकीय प्राथमिक विद्यालय को नेवरा रोड पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एकीकरण किए जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

नेवरा रोड सरपंच नवलाराम जाखड़ ने बताया कि यहां की प्राथमिक स्कूल के छोटे बच्चों को काफी दूर स्थित राउमावि में जाना पड़ेगा, जो कि छोटे बच्चों के लिए संभव नहीं है। इसके अलावा नई स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को जोधपुर-ओसियां-फलौदी स्टेट हाई-वे पार करना पड़ेगा और यह उनके लिए जोखिम भरा सफर होगा। इसी के चलते कई अभिभावक तो अपने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेज रहे हैं। जाखड़ के साथ विरोध प्रदर्शन करने वालों में धुड़ाराम मंडा, चुनाराम हुड्डा, नेनाराम बाना, सत्यनारायण सोनी, कमलकिशोर चौहान सहित कई अन्य बच्चों के अभिभावक शामिल थे।

अव्यवस्थाएं देखी है, रिपोर्ट भेजेंगे

छात्राओंकी समस्याओं को लेकर स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान बहुत सी अनियमितताएं देखने को मिली है। इसके साथ ही प्रधानाचार्य की कार्यशैली को लेकर भी संबंधित विभाग को कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा।