लूणी बीडीओ सोनी एपीओ
जोधपुर | पंचायतराजविभाग के शासन सचिव राजेश यादव ने लूणी पंचायत समिति के विकास अधिकारी अनिल कुमार सोनी को तुरंत प्रभाव से एपीओ कर जयपुर स्थित मुख्यालय में ड्यूटी देने के लिए पाबंद किया है। सोनी को एपीओ किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आदेश की पालना में सोनी गुरुवार को ही रिलीव हो गए हैं।