विष्णुधाम के बैनर पोस्टर का विमोचन
विष्णुधाम के बैनर पोस्टर का विमोचन
जोधपुर | विष्णुधामतालछापर द्रोणापुर में आयोजित विष्णु भगवान के मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के बैनर पोस्टर का विमोचन रविवार को जोधपुर में किया गया। समाज के रामनिवास हाणिया ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम में तालछापर द्रोणापुर के अधिष्ठाता स्वामी रघुवर दयाल आचार्य के सानिध्य में सांचोर विधायक सुखराम विश्नोई, उद्यमी रावल जाणी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य रूपाराम जाणी, सत्यनारायण सोढ़ा, राकेश माचरा, चंद्रलाल खावा, प्रदीप खावा, अरमान कड़वासरा, रोशन खीचड़, राजू खीचड़, श्रवण सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।