- Hindi News
- ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सात दिन का अभियान शुरू
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सात दिन का अभियान शुरू
जोधपुर| परिवहनविभाग ने क्षमता तय मात्रा से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सोमवार से विशेष चैकिंग अभियान शुरू किया है। इस दौरान बजरी ढोने वाले वाहनों की विशेष तौर से निगरानी की जाएगी। अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में करीब 125 उड़नदस्तों को लगाया गया है। परिवहन आयुक्त एवं विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश्वर सिंह ने सभी आरटीओ, एआरटीओ डीटीअो को भेजे आदेश में कहा है कि हाल में 28 अगस्त को राजस्थान हाई कोर्ट ने बजरी परिवहन करने वाले ओवरलोड ट्रकों ट्रैक्टरों पर विशेष रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के इस निर्देश की पालना में 22 से 28 सितंबर तक सभी उड़नदस्तों को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
यह कार्रवाई होगी
{ वाहन चालक का लाइसेंस वाहन का अनुज्ञापत्र निलंबित किया जाएगा।
{ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
{ सभी उड़नदस्ता प्रभारी इस अभियान के दौरान रात को भी चैकिंग कार्रवाई करेंगे।
{ सभी आरटीओ कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी रोजाना सुबह 11 बजे अपने क्षेत्र की रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे।