- Hindi News
- नवरात्रा घटस्थापना 25 को धार्मिक अनुष्ठान होंगे
नवरात्रा घटस्थापना 25 को धार्मिक अनुष्ठान होंगे
जोधपुर| नवरात्राघटस्थापना 25 सितंबर को होगी। हालांकि प्रतिपदा तिथि एक दिन पहले 24 सितंबर को ही आरंभ हो जाएगी, लेकिन इस दिन अमावस्या युक्त प्रतिपदा हाेने के कारण अगले दिन घटस्थापना होगी। इस मौके पर देवी मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पं. रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार गुरुवार को सुबह 6.18 से 7.48 के मध्य शुभ वेला में घटस्थापना, कलश स्थापना या शक्ति प्रतीक चिह्न त्रिशूल की स्थापना का उपयुक्त समय रहेगा। इसके बाद 11.54 से 12.43 बजे के मध्य अभिजित मुहूर्त घटस्थापना के लिए होगा। इसी तरह 12.18 से 1.22 तक लाभ वेला में स्थापना भी उत्तम फलकारी रहेगी। 25 सितंबर को प्रतिपदा तिथि 1.22 तक ही है। इसी समय तक स्थापना करना शास्त्र सम्मत है।