पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटी सी खामी का बड़ा फायदा उठाते हैं शिकारी पक्ष के वकील: गोसाई

छोटी-सी खामी का बड़ा फायदा उठाते हैं शिकारी पक्ष के वकील: गोसाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनभवन में तीन दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए टाइगर ट्रस्ट ऑफ नई दिल्ली की डॉयरेक्टर अंजना गोसाई ने कहा कि वन्यजीवों का शिकार करने वाले शिकारी पक्ष के वकील विभाग की छोटी सी चूक का मौका पाकर न्यायालय में जिरह के दौरान बड़ा फायदा उठा लेते हैं।

टाइगर ट्रस्ट वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम हंटिंग ऑफ हंटर्स कार्यशाला शुक्रवार से झालामंड रोड स्थित वन भवन के सभागार में शुरू हुई। वन्यजीव विशेषज्ञ वकील अहलु वालिया ने जोधपुर के अलावा जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, जालोर, पाली सहित अन्य महिला वनरक्षकों अधिकारियों को बताया शिकारियों के डेरे में महिलाएं भी होती है। इसलिए महिला वनरक्षकों को कार्रवाई के दौरान उन पर नजर रखने से लेकर, मौका रिपोर्ट, जांच चालान पेश करने तक के बारे में जानकारी होना जरुरी है। विशेषज्ञों ने महिला वनरक्षक सरिता चौधरी सहित अन्य से सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आफरी के डायरेक्टर एनके वासु, विशिष्ट अतिथि मुख्य वन संरक्षक अरिंदम तोमर, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव गोविंद सिंह भारद्वाज, डीएफओ वन्यजीव महेंद्र सिंह राठौड़, आफरी के वन संरक्षक बीआर भादू, एसीएफ भगवान सिंह के साथ बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद थे। डीएफओ महेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े 9 बजे से कार्यशाला शुरू होगी।

जोधपुर. तीनदिवसीय कार्यशाला के पहले दिन वक्ताओं मौका रिपोर्ट बनाने के कई पहलु ओं पर चर्चा की गई।