पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्य समय पर पूरा करें: पुरोहित

कार्य समय पर पूरा करें: पुरोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार को बालेसर के आईटी केंद्र में ग्रामसेवकों सरपंचों की बैठक लेकर बकाया कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पुरोहित ने बैठक में क्षेत्र में चल रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में समीक्षा करते योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर जानकारी देते हुए चिंता व्यक्त की। संपूर्ण जोधपुर जिले में बालेसर पंचायत समिति इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजनाओं के कार्य पूर्ण कर उनकी यूसी सीसी जारी करने में पीछे है। उन्होंने बताया कि बालेसर पंचायत समिति में सत्र 2011-12 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 404 गरीबों के मकान निर्माण की स्वीकृति मिली।

इसके अंतर्गत तीन साल गुजर जाने के बाद भी 121 लाभान्वितों को उनकी तीसरी किश्त नहीं मिली है। इसके लिए क्षेत्र के ग्रामसेवक जल्दी से जल्दी यह कार्य पूरा करवाए और जो व्यक्ति कार्य पूरा नहीं करता उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाए। इस मौके पर उन्होंने निर्मल भारत योजना के बारे में जानकारी दी बताया कि इस योजना में पात्र को फायदा मिले योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो। इस मौके पर जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता चरणेश कुमार माथुर ने बताया कि 2011-12 से अब तक 3623 मकानों की स्वीकृति जारी हुई। इसमें से 1769 का कार्य पूरा नहीं हुअा उनको दूसरी एवं तीसरी किश्त नहीं मिली। इस मौके पर विकास अधिकारी आईदान सिंह सोलंकी ने ग्राम सेवकों सरपंचों को निर्मल भारत योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने का आह्वान किया। इस मौैके पर नरेगा के एईएन सीपी वर्मा, अजीतसिंह ,जेटीए अजीतसिंह केतू , अधीक्षण अभियंता आईडब्ल्यूएमपी सुरेश कुमार दुग्गल, पंचायत प्रचार अधिकारी केसाराम, मगदान, पुष्पेद्र कुमार, ग्रामसेवक नरपतसिंह चैनसिंह, सरपंच पदमसिंह, कनिष्ठ लिपिक सागरसिंह सहित सरपंच ग्रामसेवक उपस्थित थे।

बालेसर. आईटीकेंद्र में सीईओ की बैठक में ग्राम सेवक सरपंच (इनसेट) बैठक लेते सीईओ अरुण कुमार पुरोहित।