पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय स्वदेशी अवधारणा वर्तमान समय में आवश्यक : नंद कुमार

भारतीय स्वदेशी अवधारणा वर्तमान समय में आवश्यक : नंद कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख जे. नंद कुमार ने कहा कि भारतीय स्वदेशी अवधारणा वर्तमान समय में नितांत आवश्यक है। आज पश्चिमी देशों के लोग भारत की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। ऐसे में हमें अपनी छवि बनाए रखने की आवश्यकता है। वे शुक्रवार को स्वदेशी दिवस के उपलक्ष्य में संगठन के सेवन सेक्टर स्थित कार्यालय में स्वदेशी अवधारणा विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गौ विज्ञान परीक्षा समिति अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तु के प्रयोग से नहीं, बल्कि प्रत्येक स्तर पर आचरण में भारतीयता लाने की जरूरत है। कार्यक्रम में स्वदेशी प्रांत सह संयोजक धर्मेंद्र दुबे ने मंच की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं जालोरी गेट चौराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वदेशी के लिए शहीद होने वाले बाबू गेनू को महापौर घनश्याम ओझा ने उनके चित्र पर दीप दान कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर 20 हजार स्वदेशी वस्तुओं की सूची के आग्रह पत्र वितरित किए गए। मंच के महानगर कार्यकर्ता मिथलेश झा, अशोक वैष्णव दीपक व्यास ने स्वदेशी का महत्व बताते हुए 501 दीपक जलाए। कार्यक्रम में गोपालसिंह भाटी, संदीप काबरा, बानाराम पंवार, वीरेंद्रसिंह शेखावत, रामसिंह भाटी, परसराम, गोपालसिंह राजपुरोहित, महेश जांगिड़ सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। विभाग संयोजक लूनाराम सैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंच की ओर से जालोरी गेट पर दीपमाला सजाई गई।