पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन गोदाम बालोतरा में बिना बिल का इलेक्ट्रिक गुड्स पकड़ा

रेलवे स्टेशन गोदाम बालोतरा में बिना बिल का इलेक्ट्रिक गुड्स पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जोधपुर| वाणििज्यककर विभाग ने जोधपुर के रेलवे स्टेशन गोदाम और बालोतरा में इलेक्ट्रिक गुड्स व्यवसायियों के यहां बिना बिल का माल पकड़ा है। इसमें मौके पर ही 5.25 लाख की पेनल्टी वसूली गई है। इसके साथ ही अवैध रूप से बिकने जा रही मूंगफली से भरा ट्रक भी पकड़ा है। आयकर उपायुक्त केएल जैन ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यवसायी का बिना बिल का इलेक्ट्रिक गुड्स स्टील के बर्तन आए हैं। विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सर्वे कर 25 हजार रुपए की पेनल्टी वसूली है। जैन ने बताया कि बालोतरा में एक इलेक्ट्रिक गुड्स व्यवसायी का बड़ी मात्रा में बिना बिल का सामान आने की सूचना पर बालोतरा में गुड्स व्यवसायी के यहां सर्वे कराया तो 20 लाख रुपए का गुड्स बिना बिल का मिला। इस पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी वसूल की गई। उपायुक्त ने बताया कि बालोतरा में मूंगफली से भरा एक ट्रक भी पकड़ा है। इसमें तीन लाख रुपए की मूंगफली किसान की होने के नाम से बिकने जा रही थी, जबकि यह व्यवसायी की थी। इस पर 46 हजार की पेनल्टी वसूली गई।