पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2500 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ा : राणावत

2500 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ा : राणावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने दावा किया कि प्रदेश में एक वर्ष में ढाई हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ा है। इसके चलते ही किसानों को सात घंटे बिजली दी जा रही है। जोधपुर आए राणावत ने बताया कि 22 घंटे तक घरेलू क्षेत्र में बिजली दी जा रही है। बिजली तंत्र सुधार के बाद 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। एक वर्ष में एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन सोलर एनर्जी से तथा 950 मेगावाट अधिक बिजली उत्पादन थर्मल पावर प्लांट से किया गया। एक वर्ष में पांच लाख घरेलू कनेक्शन 40 हजार कृषि कनेक्शन दिए गए।

केंद्र की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युत योजना के तहत एक सौ से अधिक आबादी की ढाणियों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।