पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन विभाग ने उपलब्ध करवाईं 200 बसें

परिवहन विभाग ने उपलब्ध करवाईं 200 बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन विभाग ने राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर भाजपा की रैली के लिए जिले से 200 बसें उपलब्ध कराई हैं। इनमें जोधपुर शहर के 65 वार्ड के लिए 65 और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 135 बसें उपलब्ध कराई गई हैं। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर और अधिकारी पिछले एक सप्ताह से भाजपा की 13 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के लिए बसें जुटाने में लगे थे। देहात भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक पब्बाराम विश्नोई के अनुसार देहात से कुल 135 बसें रैली के लिए जा रही हैं। ये बसें विधानसभा वार दी गई हैं।

इनमें अकेले फलौदी-लोहावट से 44 बसें हैं, शेष बसें बिलाड़ा, लूणी, भोपालगढ़, ओसियां और शेरगढ़ से रवाना हुई हैं।

विभाग का दावा: यात्री सुविधाओं पर खास असर नहीं पड़ेगा

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन बसों के जाने से यात्री सुविधा पर खास असर नहीं पड़ेगा। इसका कारण जो बसें रैली के लिए भेजी जा रही हैं, उनमें अधिकांश ऐसी हैं, जो विवाह और अन्य आयोजनों में चलाने के लिए बस मालिक उप नगरीय लाइसेंस लेकर रखते हैं। इन बसों को जब बाहर भेजना होता है तो टीपी अर्थात टेंपरेरी परमिट लेते हैं। इनमें कुछ स्टेज केरेज कॉन्ट्रेक्ट लेवल पर चलने वाली बसें हैं। बस मालिक भी वे बसें रैलियों में देते हैं जो रेग्युलर रूट पर जाने वाली नहीं होती हैं।