- Hindi News
- संकल्प सेवा संस्थान में हुआ सुंदरकांड पाठ
संकल्प सेवा संस्थान में हुआ सुंदरकांड पाठ
जोधपुर | बनाड़रोड स्थित संकल्प सेवा संस्थान में शुक्रवार को सुंदरकांड का पाठ किया गया। हनुमान मंडली में आए कथावाचक रामशरण ने बताया कि किस तरह से हम अपने जीवन में आई समस्याओं का समाधान सुंदरकांड का अनुसरण कर सकते हैं। संस्थान के अध्यक्ष योगेश सारण ने बताया कि संस्थान में भर्ती नशे से पीड़ित 100 से अधिक व्यक्ति स्वेच्छा से नशे जैसी बुराइयों को त्यागकर एक सुंदर सामाजिक जीवन जी रहे हैं।