कन्यादान सबसे बड़ा दान : संत धराचार्य
जोधपुर | गीताभवन में आयोजित श्रीराम कथा के छठे दिन अयोध्या पीठाधीश्वर संत धराचार्य महाराज ने राम-भरत मिलाप चरित का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। इस अवसर पर सूरसागर रामद्वारा के रामप्रसाद महाराज का शिवप्रकाश शाह अशोक कलंत्री ने स्वागत किया। आनंदधाम पीठाधीश्वर ज्ञानस्वरूप महाराज का स्वागत राकेश धूत लक्ष्मीकांत ने किया।
गीता भवन में रामकथा के दौरान श्रद्धालुओं ने संतों का स्वागत किया।