पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवासी निवेश को तैयार, भरोसा जगाए सरकार: मेहता

प्रवासी निवेश को तैयार, भरोसा जगाए सरकार: मेहता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | राजस्थानफाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर के चेयरमैन केके मेहता ने कहा है कि प्रवासियों की इच्छा है कि वे राजस्थान में निवेश करें लेकिन सरकारें उनमें अब भी वैसा भरोसा नहीं जगा पाई हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन के जरिए हम अमेरिका में सरकार को प्लेटफार्म उपलब्ध करवा सकते हैं। उद्योगपतियों को बुलाकर सेमीनार करवा सकते हैं लेकिन इनीशिएटिव सरकार को ही लेना होगा। शुक्रवार को जोधपुर आए मेहता ने बातचीत में कहा कि सरकारी अधिकारी निवेशकों को उन्हीं की भाषा में तो पूरी तरह जानकारी दे पाते हैं और ही आश्वस्त कर पाते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र, कर्नाटक जैसे प्रदेशों की सरकारों ने इसका रास्ता निकाला है। वे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वर्षभर में कई-कई बार सेमीनार करती हैं और इनमें प्रोफेशनल इन्वेस्टमेंट एजेंसियों की सेवाएं लेती हैं। नतीजा, उन राज्यों में प्रवासी बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं। मेहता ने कहा- यह सब भी हम करने को तैयार हैं लेकिन पूरी तैयारी के साथ सरकार को ही आना होगा। साथ ही उद्योग-व्यापार लगाने में नौकरशाही की मुश्किलें नहीं आने की गारंटी भी देनी होगी।

40 साल में कभी घूसखोरी से सामना नहीं

मेहताने कहा कि वे जोधपुर से सीए करने के बाद 40 साल पहले अमेरिका गए थे। विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं लेकिन इतने लंबे समय में तो किसी ने रिश्वत मांगी, कभी किसी को ऑफर करनी पड़ी। हां, वहां नियम-कायदे बेहद सख्त हैं। ऐसा ही माहौल हम हमारे देश में भी चाहते हैं। जिस दिन यह हो जाएगा, समझ लीजिए, निवेशक अपने आप आना शुरू हो जाएंगे।

मोदीकी यात्रा ने बढ़ाया भरोसा, वसुंधरा से भी उम्मीद

मेहताने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा ने प्रवासियों में देश की लीडरशिप के प्रति भरोसा जगाया है। प्रवासियों में जोश है और पॉजीटिव एनर्जी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत में लोग हाथोहाथ बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन यह समय लेने वाला काम है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी प्रवासियों से बेहतर कनेक्ट कर पाती हैं। प्रवासियों को उनसे बड़ी उम्मीद भी है लेकिन अभी उनको अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाना है।