पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमजन का स्तर ऊंचा करने में मीडिया को आगे आना होगा : एनएन माथुर

आमजन का स्तर ऊंचा करने में मीडिया को आगे आना होगा : एनएन माथुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जस्टिसएनएन माथुर ने कहा कि आज समाज की चौथी पायदान पर जीवन बसर कर रहे आमजन को ऊपर लाने की आवश्यकता है। इसके लिए मीडिया को आगे आना होगा। वे शुक्रवार को जलतेदीप के संस्थापक स्व. माणक मेहता की 40वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विकास क्षेत्रीय पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी के मुख्य वक्ता गुलाब बत्रा थे। अध्यक्षता प्रो. कल्याणसिंह शेखावत ने की। प्रो. गोपाल भारद्वाज, राना (न्यूयॉर्क) के अध्यक्ष नवीन शाह विवेकानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा विशिष्ट अतिथि थे। पदम मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जुगल काबरा, रेलवे पीआरओ गोपाल शर्मा, नंदकिशोर माहेश्वरी, पार्षद राधा शुक्ला, नत्थाराम रिणवा भी उपस्थित थे। संचालन मुकेश मांडण ने किया। गुरुदत्त अवस्थी ने आभार जताया।

माणकअलंकरण चौहान को

कार्यक्रमके दौरान जस्टिस माथुर ने माणक अलंकरण समिति की ओर से पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें माणक अलंकरण विनोदसिंह चौहान को, जनसंपर्क कर्मी श्रेणी में नर्बदा इंदौरिया, छायाकार श्रेणी में अंशुम आहूजा, विशिष्ट पुरस्कार श्रेणी में ओमप्रकाश यादव और विशिष्ट पुरस्कार दिलीपसिंह चौहान को दिया जाएगा। ये पुरस्कार 2 अक्टूबर को दिए जाएंगे।