पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ में वन कैडर की मांग वाजिब: माथुर

बीएसएफ में वन कैडर की मांग वाजिब: माथुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एके माथुर का कहना है कि सैन्य बलों की तरह बीएसएफ में भी वन कैडर की मांग वाजिब है। देशभर में सुनवाई के दौरान बीएसएफ की ओर से यह मांग उनके समक्ष उठी है। आयोग इसे अपनी रिपोर्ट में शामिल करने का प्रयास करेगा। देश की सीमाओं पर बीएसएफ के जवान अफसर किन विकट परिस्थितियों में तैनात रहते हैं, बॉर्डर पर जाकर इसे व्यक्तिगत रूप से महसूस कर रहे हैं।
माथुर ने यह भी कहा कि सैन्य बलों की तरह अर्द्धसैनिक बलों में रिस्क एंड हार्ड शिप भत्ता देने की मांग की गई, जो जायज है। आयोग इसके लिए देशभर की सीमाओं का दौरा कर रहा है। जोधपुर में शुक्रवार को सेंट्रल कर्मचारी संगठनों की सुनवाई करने पहुंचे जस्टिस माथुर ने बीएसएफ फ्रंटियर में भास्कर से बातचीत की।
माथुर ने कहा कि सैन्य अर्द्ध सैन्य बलों के विकट हालत में तैनाती का जायजा लेने के लिए आयोग सीमाओं का दौरा कर रहा है। अब तक सियाचिन, लेह लद्दाख, दौलत बैग ओल्डी, तिब्बत से सटी सीमा, विशाखापट्टनम के समुद्र में पनडुब्बी शिप में तैनात नौसैनिक की जानकारी लेने के साथ शिमला हैदराबाद में एयरफोर्स बेस का दौरा किया है।
इन स्थानों पर घूमकर कार्मिकों से बातचीत की गई और यह जानने का प्रयास किया कि विषम परिस्थितियों में इनका वेतन कितना होना चाहिए। इसी सिलसिले में थार रेगिस्तान में बीएसएफ आर्मी की तैनाती देखी जाएगी।
उन्होंने बीएसएफ में प्रमोशन के लिए लंबे इंतजार की विसंगति को दूर करने की जरूरत बताई। मंत्रालयिक कर्मचारियों के वेतन भत्ते कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यालय बाहर तैनात कार्मिकों में ये विसंगति है। इसे नोटिस में लाया गया है।

सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एके माथुर (बीच में) शुक्रवार को सेंट्रल कर्मचारी संगठनों की सुनवाई करने जोधपुर पहुंचे।