पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेखावत दिल्ली में कल आरके इंटरनेशनल अवार्ड से होंगे सम्मानित

शेखावत दिल्ली में कल आरके इंटरनेशनल अवार्ड से होंगे सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर-जैसलमेरसीमावर्ती गांवों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बेटियों को बचाने की मुहिम में लगे समाजसेवी हुकमसिंह शेखावत को रिलायंस-कोकिला धीरुभाई अंबानी ट्रस्ट की ओर से आरके इंटरनेशनल अवार्ड दिया जाएगा। नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब, वल्लभ भाई पटेल हाउस में रविवार को होने वाले समारोह में केबिनेट मंत्री कलराज मिश्र उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित करेंगे। इसकी घोषणा ट्रस्ट के डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने की। शेखावत ने बताया कि उन्होंने इस अभियान की शुरुआत पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के कहने पर की थी और अब राजस्थान में इसकी मुहिम चल चुकी है। इसी कड़ी में 26 जनवरी को पांच हजार लोगों को भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।