- Hindi News
- जोधपुर रेल मंडल ने 900 करोड़ का राजस्व जुटाया
जोधपुर रेल मंडल ने 900 करोड़ का राजस्व जुटाया
उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन के चारों मंडलों में जोधपुर ने अब तक सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया है। जोधपुर ने बीते आठ माह में 900 करोड़ रुपए जुटाए हैं और दिसंबर में यह आंकड़ा एक हजार करोड़ तक पहुंचाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से जुट जाने के निर्देश दिए हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि जोधपुर मंडल ने अप्रैल से नवंबर 2014 तक गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना से 18.96 फीसदी अधिक आय की बढ़ोतरी की है। शर्मा ने सभी रेलकर्मियों से कहा है कि वे एकजुट होकर उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल को वर्ष 2014-15 के लिए दिए गए निर्धारित लक्ष्य 1270 करोड़ की जगह 1500 करोड़ रुपए हासिल करें।