- Hindi News
- बढ़ती दुश्वारियों के बीच यह कैसा जश्न : नागौरी
बढ़ती दुश्वारियों के बीच यह कैसा जश्न : नागौरी
\\\"बिना काम किए जश्न में राज्य सरकार\\\'
बिलाड़ा | पूर्वमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी का शुक्रवार को बिलाड़ा आने पर कार्यकर्ताओं ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यालय में चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सरकार एक साल पूरा होने पर जश्न मना रही है परंतु उसने ऐसा कोई काम ही नहीं किया जिसके लिए जश्न मनाया जाए। जबकि कांग्रेस राज में आमजन को भी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताने का अधिकार था। कार्यकर्ताओं से एक होकर पंचायतीराज चुनाव नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए मेहनत करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व विधायक कालूराम आर्य, दुर्गादेवी राठौड़, नरपत मेघवाल, ढगलाराम सांगर, हाजी शरीफ छीपा, निसार चौधरी, शेषाराम खदाव, कालूसिंह, राजुराम गुर्जर, लादूराम सीरवी आदि कई लोग उपस्थित थे।
बिलाड़ा. कांग्रेसकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी उपाध्यक्ष चौधरी।
फलौदी | जोधपुरजिला देहात कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सलीम नागौरी ने कहा कि जनता की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है और एक साल में सरकार की उपलब्धियां शून्य रही है ऐसे में राज्य सरकार कैसा जश्न मना रही है। शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए नागौरी ने कहा कि एक वर्ष से भाजपा नेता जीत का जश्न ही मनाते रहे हैं और कभी स्वच्छ भारत के नाम पर झाडू लेकर फोटो खिंचवाते रहे। रिफाइनरी जैसी महत्ती योजना को वर्तमान सरकार ने मझधार में लटका कर छोड़ दिया है। नागौरी ने कहा कि जिला बनने के सपने धूल में मिलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चिकित्सा एवं शिक्षा व्यवस्था रिक्त पदों सहित कई कार्य अधूरे भी पड़े हंै।