जोधपुर. राज्य सरकार ने डॉ. अमिलाल भाट को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर का प्राचार्य नियुक्त किया है। वे शनिवार सुबह दस बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ. भाट सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में यूरोलॉजी विभाग में सीनियर प्रोफेसर और अतिरिक्त प्राचार्य हैं। डॉ. भाट 31 दिसंबर 2015 को सेवानिवृत्त होंगे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जोधपुर के अलावा उदयपुर बीकानेर मेडिकल कॉलेज के लिए भी प्राचार्य लगाए, लेकिन दोनों जगह स्थानीय डॉक्टरों को ही कमान दी गई है। बीकानेर में डॉ. रामावतार बम उदयपुर में डॉ. डीपी सिंह को प्राचार्य बनाया गया है। दोनों ही वहां अतिरिक्त प्राचार्य थे, लेकिन कार्यवाहक प्राचार्य का काम देख रहे थे। दूसरी ओर जोधपुर में प्राचार्य की दौड़ में शामिल अतिरिक्त प्राचार्य कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. केसी अग्रवाल को मौका नहीं दिया गया। प्राचार्य पद के लिए जोधपुर से ही अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रीटा मीणा एमजीएच अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास भी साक्षात्कार में शामिल हुए थे।
पहले भी बाहर से भरा प्राचार्य का पद
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में डॉ. डीपी पूनिया को बीकानेर से जोधपुर मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य बनाया गया था। इसके बाद कोटा से डॉ. आरके आसेरी को यहां प्राचार्य बनाया गया। वर्ष 2012 में डॉ. आसेरी का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही डॉ. अरविंद माथुर को प्राचार्य बनाया। ऐसे में इस बार जोधपुर से ही प्राचार्य बनने की संभावना थी, लेकिन सरकार ने एक बार फिर बाहर से प्राचार्य नियुक्त किया है।