- Hindi News
- सब इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाली भाजपा की पार्षद प्रत्याशी गिरफ्तार
सब-इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाली भाजपा की पार्षद प्रत्याशी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज. जोधपुर| नगरनिगम चुनाव के दौरान गत 22 नवंबर को वार्ड 62 में नागौरी बेरा स्थित पोलिंग बूथ पर सब-इंस्पेक्टर और पोलिंग एजेंट से अपने समर्थकों के साथ मिलकर मारपीट करने वाली पार्षद प्रत्याशी सीता देवी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पार्षद प्रत्याशी के कई समर्थकों ने थाने पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।
मंडोर थानाधिकारी अनवर खां ने बताया कि गत 22 नवंबर को नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान वार्ड 62 में नागौरी बेरा में पोलिंग बूथ पर सब-इंस्पेक्टर राधेश्याम ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान भाजपा पार्षद प्रत्याशी सीता देवी उसके समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर पहुंच हंगामा किया। इस पर सब-इंस्पेक्टर ने बूथ से बाहर जाने को कहा तो सीता देवी और उनके समर्थकों ने सब इंस्पेक्टर पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट की और गाड़ियों के कांच तोड़ दिए थे। इसके बाद सब इंस्पेक्टर ने सीता देवी उसके समर्थकों के खिलाफ मारपीट राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को पार्षद प्रत्याशी बिलाड़ा बालसमंद हाल निवासी सीता देवी प|ी खानूराम देवासी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।