- Hindi News
- हाईकोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर पर सरकार से रिपोर्ट मांगी
हाईकोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर पर सरकार से रिपोर्ट मांगी
भास्कर न्यूज. जोधपुर| राजस्थानहाईकोर्ट ने राज्य सरकार से चाइल्ड वेलफेयर के लिए राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा पिछले दो साल में किए गए कार्यों की रिपोर्ट मांगी है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अम्बवानी ने गोपाललाल डांगी की जनहित याचिका की सुनवाई के तहत ये निर्देश दिए हैं। अदालत ने सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ. पुष्पेंद्रसिंह भाटी को निर्देश दिए कि सरकार अपनी ओर से पूरी रिपोर्ट और एक शपथ पत्र आगामी सुनवाई पर पेश करे। अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी।