जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू
जोधपुर| जिलेमें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी प्राइवेट सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा 24 दिसंबर तक चलेगी। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी अरविंद कुमार व्यास ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षा स्कूल स्तर पर होगी। वहीं नवीं से बारहवीं कक्षा तक की परीक्षा जिला समान परीक्षा योजना माध्यमिक द्वारा आयोजित की जाएगी। उधर, आर्यन सैकंडरी स्कूल के निदेशक गौरीशंकर आचार्य ने बताया कि आगामी दिनों में उर्दू की परीक्षा है, लेकिन उनको इसके प्रश्न-पत्र नहीं मिले हैं।