- Hindi News
- हवाएं चलने से और गिरा पारा, शहर में सुबह से रात तक शीतलहर
हवाएं चलने से और गिरा पारा, शहर में सुबह से रात तक शीतलहर
जोधपुर| शहरमें गुरुवार रात तेज हवाएं चलने से शुक्रवार को ठंडक बढ़ गई। अधिकतम तापमान 0.7 न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई। सुबह से ही शीतलहर से कंपकंपी छूटने लगी। दोपहर में सूरज की किरणें भी तपिश नहीं दे पाईं। ऐसे में शाम ढलते ही सर्दी तेज हो गई। हवाएं इतनी तेज थी कि नई सड़क से गुजरती इस महिला को वाहन रोक कर अपने बेटे को शीतलहर के थपेड़ों से बचाने के जतन करने पड़े। फोटो:आरएस सोढ़ा
100 से नीचे पारा
संभाग में भी सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कई जगह न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री से नीचे उतर गया है। शुक्रवार को फलौदी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। जैसलमेर में यह 9.7 डिग्री रहा।