कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी
जोधपुर| प्रथमबटालियन आरएसी में कांस्टेबल पद (सामान्य पद/कांस्टेबल चालक) की भर्ती के लिए एक जून को लिखित परीक्षा हुई थी। बटालियन के कमांडेंट नाजिम अली खान ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के वर्गवार रोल नंबर कमांडेंट प्रथम बटालियन आरएसी के कार्यालय में चस्पां कर दिए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अलग से सूचना दी जाएगी।