चौहाबो में जलापूर्ति बाधित रहेगी
जोधपुर| चौहाबोसेक्टर 16 में डिस्कॉम द्वारा भूमिगत केबल डालने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले तीन-चार दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। पीएचईडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पाइप लाइन दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। इसलिए क्षेत्र में शनिवार को भी जलापूर्ति बाधित रह सकती है।