- Hindi News
- जांच टीम ने हैडमास्टर वार्डन को माना दोषी
जांच टीम ने हैडमास्टर वार्डन को माना दोषी
जोधपुर| भावीस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सातवीं कक्षा की एक छात्रा को छोड़ शैक्षणिक भ्रमण पर जाने के मामले में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) की जांच टीम ने प्रधानाध्यापिका नीरू कौशिक वार्डन लता वैष्णव को दोषी माना है। इसके लिए जांच टीम ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस देकर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। चूंकि प्रधानाध्यापिका का कहना था कि बालिका के बीमार होने के कारण उसे साथ नहीं ले गए, लेकिन बच्ची को ताले में बंद कर उसकी चाबी अपने साथ ले जाना कार्य में लापरवाही साबित करती है। इसलिए टीम इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। इसमें वार्डन को भी दोषी माना है। इस मामले में एसएसए के एपीसी ओमप्रकाश टाक डीईओ प्रारंभिक शांतिलाल निनामा ने बालिका चौकीदार के बयान लिए हैं।