पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रिटिश टीम पर जोधपुर की जीत में बशीर के 4 गोल

ब्रिटिश टीम पर जोधपुर की जीत में बशीर के 4 गोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बशीरअली के शानदार खेल की बदौलत मेजबान जोधपुर ने ऑक्सब्रिज टीम को 7-4 से हराकर ब्रिटिश पोलो डे प्रदर्शन मैच जीत लिया। जोधपुर पोलो सत्र के तहत खेले गए इस मैच में जोधपुर की ओर से पांच हैंडिकैप खिलाड़ी हैदराबाद के बशीर अली ने चार गोल किए। विश्व राज सिंह, प्रताप सिंह और स्थानीय खिलाड़ी योगेश्वर सिंह ने एक- एक गोल किया। ऑक्सब्रिज के लिए चार हैंडिकैप के खिलाड़ी लेंटो शेरडन ने तीन गोल किए। सेम ब्राउन अंगद सिंह ने एक- एक गोल किया। इस पोलो मैच में दोनो ही टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। बशीर अली ने पहले और दूसरे चक्कर में दो- दो गोल कर जोधपुर को बढ़त दिला दी थी। जोधपुर ने दो चक्कर की समाप्ति तक 5-1 की बढ़त ले ली थी। तीसरे और चौथे चक्कर में इंग्लिश टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। विजेता टीम को पूर्व नरेश गज सिंह, रनिंद्र सिंह पटियाला और ब्रिटिश पोलाे टीम की लेडी फिलमोर ने पारितोषिक वितरण किया। शनिवार को इटोन मेयो कॉलेज के बीच मैच खेला जाएगा।

जोधपुर पोलो सत्र के तहत शुक्रवार को साइकिल पोलो मैच खेला गया। इस मैच में साइकिलें खास आकर्षण रहीं। ज्यादातर खिलाड़ी विदेशी थे। शनिवार को महिला टीमों के बीच साइकिल पोलो मैच खेला जाएगा।

चार गोल किए बशीर अली ने। हैदराबाद के रहने वाले बशीर आठ वर्ष तक अर्जेंटीना में खेल चुके हैं।

इंग्लैंड की ऑक्सब्रिज टीम की जैकलिन हूपर मैच में आकर्षण का केंद्र रहीं। वे दो बच्चों की मां हैं।