स्वर्णकार क्रिकेट के सेमीफाइनल तय
जोधपुर | गजानंदक्लब, रिलायबल क्लब और बीकानेर ने स्वर्णकार क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मैच में यंग इलेवन ने 121 रन बनाए। अनिल ने 44 रन बनाए। जवाब में रिलायबल क्लब ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। मनोज ने नाबाद 51 रन बनाए। तीसरे मैच में बीकानेर ने पांच विकेट पर 178 रन बनाए। दिलीप ने 89 रन बनाए। जवाब में क्षत्रिय क्लब 113 रन बना सका। राजू ने 34 रन बनाए। सेमीफाइनल रविवार को खेले जाएंगे।
जोधपुरसब जूनियर एथलेटिक्स 14 को : जोधपुरजिला सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 दिसंबर को उम्मेद स्टेडियम में होगी। इसमें 14 से 16 वर्ष आयु के धावक भाग लेंगे।