पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य वुशू में जोधपुर को तीसरा स्थान

राज्य वुशू में जोधपुर को तीसरा स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | राज्यस्तरीय वुशू चैंपियनशिप में जोधपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्रीगंगानगर में हुई इस प्रतियोगिता में जोधपुर टीम ने 6 स्वर्ण,6 रजत और 13 कांस्य पदक प्राप्त किए। जोधपुर के सोहन राम, रोहित तेजी, रामअवतार, कपिल राजपुरोहित, अरसी खानम और रंशुल विश्नोई ने स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह अंकित खोखर, जितेंद्र सिंह, अजय चौधरी, उषा राठौड़, आकाश वर्मा, भगत सिंह ने रजत पदक हासिल किए। अजीत सिंह, मोहम्मद इरफान, गोपाल विश्नोई, लोकेश खीची, कामेश सिसोदिया, चंद्रेश शर्मा,प्रशांत शर्मा, नेहा, ललिता चौधरी, गुंजन सोलंकी, यश परिहार, मोहम्मद अराफात बारबरा ने कांस्य पदक जीते। सभी खिलाड़ी विनोद आचार्य के प्रशिक्षु हैं। सोहन राम, रामअवतार और रोहित तेजी पटना में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम में चुने गए हैं।