पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूंदी एसपी पंकज एपीओ, तेजराज को जिम्मेदारी

बूंदी एसपी पंकज एपीओ, तेजराज को जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने बूंदी के एसीपी पंकज कुमार चौधरी को एपीओ कर दिया है। उनकी जगह आईपीएस तेजराज सिंह खरोडिया को एसपी नियुक्त किया गया है। जिले के नैनवां और खानपुरा गांव में गत 13 सितंबर को एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना के बाद कर्फ्यू लगाना पड़ गया था। स्थानीय लोगों की नजर में पूरी घटना के लिए पुलिस की लापरवाही रही। यहां शनिवार को कर्फ्यू हटाए जाने के 24 घंटे बाद ही एसपी को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए। खरोड़िया वर्तमान में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत थे। करीब पांच माह पहले ही आईपीएस तेजराज सिंह सहित राजेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद गोयल, जगदीश चंद्र शर्मा और कालूराम रावत को आरपीएस से प्रमोट किया गया था।



तेजराज सिंह को छोड़ बाकी को अभी पोस्टिंग का इंतजार है।

प्रारंभिकजांच में एसपी की लापरवाही रही : राज्यसरकार के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रशासनिक जांच में प्रारंभिक तौर पर लापरवाही के दोषी पाये जाने पर बूंदी एसपी पंकज चौधरी को हटाने का निर्णय किया।

तेजराज