पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उलाहना सुन अध्यक्ष बोले मेरा इस्तीफा ले लो

उलाहना सुन अध्यक्ष बोले मेरा इस्तीफा ले लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में वकीलों ने ही भंग कर दी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

हड़ताल स्थगित करने पर वकील दो धड़ों में बंटे

जोधपुरमें हड़ताल को लेकर वकीलों की दो एसोसिएशन अब आमने-सामने हो गई हैं। हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने जनरल हाउस की बैठक में सोमवार को हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। एसोसिएशन के वकील अध्यक्ष रणजीत जोशी के नेतृत्व में हाईकोर्ट के मेनगेट के सामने पहुंचे और हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर लॉयर्स एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर मंगलवार से काम पर लौटने का निर्णय किया है। (पेज-2 भी पढ़ें)

सरकारीवकीलों द्वारा भी अदालतों में उपस्थिति देने की संभावना है। वहीं जयपुर में सुबह हड़ताल गलत तरीके से स्थगित करने के विरोध में कुछ वकील हाईकोर्ट परिसर में इकट्ठे हुए नारेबाजी कर हाइकोर्ट बार एसो. अध्यक्ष सचिव की नेम प्लेट तोड़कर बार ऑफिस पर ताला लगा दिया।









वकील हड़ताल स्थगित करने के तरीके पर बंट गए हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विभूति भूषण शर्मा ने भी कहा कि ये हड़ताल पहले ही स्थगित क्यों नहीं की और लंबी क्यों खींची।



हड़ताल के लिए सभी को बुलाया, आए तो कार्रवाई

एसोसिएशनके वकीलों को मंगलवार सुबह पौने दस बजे मेनगेट के सामने बुलाया है। समय पर नहीं आने वालों पर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया है। -रणजीत जोशी अध्यक्षहाईकोर्ट एडवोकेट्स एसो.

दोदिन पहले हड़ताल स्थगित, आज सब कोर्ट जाएंगे

रविवारशाम को ही हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। मंगलवार से एसोसिएशन से जुड़े वकील अदालतों में उपस्थिति देंगे।

-दलीप सिंह राजवी अध्यक्ष,लॉयर्स एसोसिएशन।

नेम प्लेट तोड़ी, ऑफिस पर ताला जड़ा

कुछवकीलों ने बार एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों की नेम प्लेट तोड़ दी और ऑफिस पर ताला लगा दिया। करीब 11 बजे साधारण सभा की बैठक बुलाने का प्रस्ताव लिया। वकीलों ने साधारण सभा की बैठक बुलाई, पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया साथ ही 15 सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी ने सात नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा की।

जयपुर में बार कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा।

भास्कर न्यूज | जयपुर

हड़तालस्थगित करने पर अब वकील बंट गए हैं। वकील सवाल उठा रहे हैं-हाईकोर्ट प्रशासन ने जब 65 दिन पहले ही वकीलों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दे दिया था तो फिर इतने दिनों