पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल ब्रॉडबैंड

बीएसएनएल ब्रॉडबैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनलिमिटेड प्लान में डाटा यूजेज के बाद भी स्पीड मिलेगी

जोधपुर| बीएसएनएलब्रॉडबैंड के अनलिमिटेड प्लानों में अब डाटा यूजेज की तय सीमा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट की स्पीड कम नहीं होगी। कंपनी ने नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत डाटा यूजेज की सीमा समाप्त होने के बाद भी स्पीड को सुचारू रखा जा सकेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को डाटा यूजेज के अतिरिक्त चार्ज देने होंगे। सीनियर जीएम आरके चौहान ने बताया कि जो भी उपभोक्ता मूल प्लानों की स्पीड को जारी रखना चाहते हैं, उनको इसके लिए आवेदन करना होगा। गौरतलब है कि बीएसएनएल के अनलिमिटेड प्लानों में डाटा यूजेज की सीमा तय की गई है, इस सीमा के पूरा होने पर ब्रॉडबैंड की स्पीड कम हो जाती थी। जिससे उपभोक्ताओं को सुविधा का पूरा फायदा नहीं मिल पाता था।

अतिरिक्त यूजजे के लिए ये देना होगा शुल्क

यूजेज चार्ज (रुपए)

2जीबी 100

5 जीबी 200

10 जीबी 300

20 जीबी 500