पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेडीए स्कीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपावली पर होगी आवासीय योजनाओं में भूखंडों की नीलामी

जोधपुर| तंगहालीके दौर से गुजर रहा जेडीए कमाई के लिए दिवाली पर विभिन्न आवासीय योजनाओं में तीन दर्जन से ज्यादा भूखंडों की नीलामी करेगा। ये सभी आवासीय प्लॉट हैं और जेडीए की सुंदरसिंह भंडारी नगर, राजीव गांधी नगर और विजयाराजे सिंधिया आवासीय योजना में हैं। इसके अलावा बड़े व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री भी की जाएगी। इधर, रोजमर्रा के काम शुरू होने से जेडीए की आय फिर से बढ़ने लगी है। एक सप्ताह पहले जहां रोजाना कमाई पांच लाख रुपए से नीचे गई थी, अब यह 40 लाख के आसपास पहुंच गई है। जेडीए के खाते में बुधवार शाम तक बैलेंस साढ़े सात करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। गत दो दिनों में ही 80 लाख रुपए से ज्यादा की आय हुई है। इसके चलते दिवाली पर कर्मचारियों के वेतन बोनस का संकट नहीं होगा। जेडीए आयुक्त बीआर चौधरी का कहना है कि श्राद्ध पक्ष होने के बावजूद रुटीन के काम शुरू करवाए गए, जिससे आय बढ़ी है।