पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वैलर को लिफ्ट देकर लूटने का आरोपी गिरफ्तार

ज्वैलर को लिफ्ट देकर लूटने का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइकिल सवार को लूटने के लिए टक्कर मारी भीड़ देख बाइक छोड़ भागे, लेने आए तो पकड़े गए

बनाड़ थाना क्षेत्र के दईका निवासी एक ज्वैलर को रविवार को लिफ्ट के देकर लूटने के आरोपी को बनाड़ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ज्वैलर को घोड़ाें का चौक क्षेत्र से लिफ्ट देकर अपनी बाइक पर बिठाया था और बाद में खोखरिया गांव के एक सूने मकान में ले जाकर करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गया था। बनाड़ पुलिस थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि दईका निवासी पारसमल पुत्र घेवरचंद सुनार (65) ने रविवार को रिपोर्ट दी कि घोड़ाचौक में एक ज्वैलर की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण खरीदकर वापस गांव लौट रहा था। तभी एक बाइक सवार आया और पावटा तक लिफ्ट देने की बात कहकर पीछे बिठा लिया। पावटा से उसने कल्याणसिंह जी की प्याऊ तक छोड़ने की बात कही और वहां पहुंच घर तक छोड़ने का झांसा देकर आगे ले गया। बाद में खोखरिया गांव में एक सूने मकान में ले जाकर मारपीट की और आठ तौला सोने चांदी के आभूषण लूट ले गया। जांच टीम ने घोड़ाें का चौक में दुकानदारों से पूछताछ के आधार पर बुधवार को खांगटा निवासी दीपक सोनी पुत्र अमरचंद सोनी गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया।

जांच टीम में एएसआई देवीसिंह, कांस्टेबल बींजाराम महेंद्रसिंह शामिल थे।