पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल कंज्यूमर्स को लौटाएगा बढ़े बिल का पैसा

बीएसएनएल कंज्यूमर्स को लौटाएगा बढ़े बिल का पैसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बिना सूचना दिए बदले ब्रॉडबैंड प्लान से बढ़े बिल का पैसा लौटाएगा। इसके लिए हैड क्वार्टर ने सीजेएमटी को पत्र लिखकर बिलों का पैसा कम करने के निर्देश दिए हैं। बीएसएनएल ने जुलाई माह में अपने ब्रॉडबैंड प्लान के चार 'नाइट फ्री प्लान' को 'कन्सेशनल (रियायती) नाइट प्लान' में बदल दिए थे।
भास्कर ने 14 अगस्त को 'ब्राॅडबैंड का फ्री प्लान हो गया पेड, बिल आए 20 गुना' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति उमस के सचिव लियाकत अली ने जोधपुर में नाइट प्लान को यूज करने वाले 1443 उपभोक्ताओं के बिल बढ़ने की शिकायत ट्राई बीएसएनएल सीएमडी को की थी। बढ़े बिल को केस बाय केस सेटल करेगा। हालांकि इसके लिए उपभोक्ता को स्वयं जाकर अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।