- Hindi News
- डिस्कॉम की घाेषणा बेअसर दो घंटे तक की कटौती
डिस्कॉम की घाेषणा बेअसर दो घंटे तक की कटौती
दिक्कत
जोधपुर| दीपावलीसे पहले शहर में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए चल रहे जोधपुर डिस्कॉम के मेंटनेंस अभियान के दौरान गुरुवार को नवरात्रा स्थापना के कारण कटौती नहीं होनी थी, लेकिन जोधपुर डिस्कॉम की यह घोषणा धरी रह गई जब शहर के कई इलाकों में अघोषित तौर पर दो घंटे तक की कटौती की गई। सुबह छह बजे से सात बजे और नौ बजे से दस बजे तक कई बार कटौती होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। जोधपुर डिस्कॉम के सिटी सर्किल ने गुरुवार को शारदीय नवरात्रा की घट स्थापना के चलते शहर में कटौती नहीं करने का निर्णय किया था। इसके लिए डिस्कॉम के विभिन्न 33 केवी के जीएसएस में मेंटेनेंस का काम भी ठप रखा, ताकि बिजली सप्लाई नहीं काटनी पड़े। इसके बावजूद आरटीओ ऑफिस, लक्ष्मीनगर, पावटा सी रोड सहित कई इलाकों में एक-एक घंटे कटौती की गई। इस बारे में जब सिटी एसई डीके दुबे से बात की तो उन्होंने कहा कि बिजली लाइनों में फाॅल्ट तो कहीं भी सकता है।