जोधपुर. त्योहारी सीजन में रेलवे शुक्रवार से कामाख्या यशवंतपुर से जोधपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू करेगा। ट्रेन (02691) यशवंतपुर-बीकानेर प्रीमियम एक्स. 26 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी। यह यशवंतपुर से प्रत्येक शुक्रवार रविवार दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर रविवार मंगलवार तड़के 12:30 बजे (शनिवार सोमवार देर रात) जोधपुर आएगी और 1 बजे रवाना होकर सुबह 6 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (02692) बीकानेर से प्रत्येक रविवार मंगलवार शाम 6 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे जोधपुर आकर 11:20 बजे रवाना होगी मंगलवार गुरुवार को यशवंतपुर पहुंचेगी। कामाख्या-भगत की कोठी एक्स. 26 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन कामाख्या से प्रत्येक शुक्रवार रवाना होकर रविवार रात 10:45 बजे भगत की कोठी आएगी। वापसी में मंगलवार दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी।
जयपुर इंटरसिटी में बढ़ेगा थर्ड एसी कोच: जयपुर-जोधपुरइंटरसिटी में एक से 31 अक्टूबर तक एक थर्ड एसी कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।