पाक नागरिक की उपचार के दौरान मृत्यु
पाक नागरिक की उपचार के दौरान मृत्यु
भास्कर न्यूज. जोधपुर| बोरानाडाथाना क्षेत्र में पाल शिल्प ग्राम में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक की बुधवार को उपचार के दौरान एमडीएमएच में मृत्यु हो गई। यह वृद्ध फांसी लगा रहा था कि घरवालों ने तुरंत देख लिया और अस्पताल में भर्ती कराया था। बोरानाडा थाना पुलिस ने बताया कि वृद्ध जयराम (75) पुत्र फकीराराम मेघवाल निवासी पेरूमल सांगड़ हाल पाल शिल्प ग्राम ने 19 सितंबर को रस्सी से फांसी लगार्इ ही थी कि घरवालों ने देख लिया और उसे फंदे से उतार एमडीएमएच में भर्ती कराया। जहां बुधवार रात को उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिवार से वीजा अन्य जानकारी जुटा रही है। यह परिवार दो माह पूर्व ही भारत आया है। परिवार में बेटा-बहू, 7 पोतियां और दो पौत्र हैं।