शिविर में नेत्र दंत रोगी लाभान्वित
शिविर में नेत्र दंत रोगी लाभान्वित
जोधपुर| रोटरीक्लब ऑफ जोधपुर मिडटाउन, रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर, ताराबाई देसाई आई हॉस्पिटल ट्रस्ट जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मगरा-पूंजला स्थित सामुदायिक भवन में निशुल्क नेत्र दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 132 नेत्र 35 दंत रोगियों की जांच की गई। क्लब के अध्यक्ष धनराज चौहान ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन के लिए निर्मल सिंघवी प्रियेश भंडारी ने सुरेंद्र चौहान को सम्मानित किया।