कुम्हार समाज का धरना आज
कुम्हार समाज का धरना आज
जोधपुर| स्कूलसंचालक अध्यापक द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में कुम्हार समाज की ओर से शुक्रवार को सुबह 11 से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा। श्रीयादे माता जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि कलेक्टर से इस मामले में सही कार्रवाई करवाने की मांग की जाएगी।