पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | जोधपुर

बैंककर्मचारियों ने आमजन की जमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, एनपीए ऋणों की वसूली के लिए प्रभावी कदम उठाने जानबूझकर ऋण नहीं चुकाने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कराने आदि मांगाें को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। राजस्थान बैंक एंप्लाइज यूनियन के बैनर तले उप महासचिव एलएन जालानी के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने शाम 5 बजे मरुधरा ग्रामीण बैंक के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

उप महासचिव जालानी ने बताया कि बड़े औद्योगिक घरानों में वर्ष 2008 में 39030 करोड़ का एनपीए था जो अब तक बढ़ कर 250000 करोड़ हो गया है। इस मौके पर केके बंग, एसपी राठी, रमेश शर्मा, भंवरसिंह, अमित भंडारी, दयाराम, आरएल चौधरी, हरिसिंह, कमल सक्सेना, एसके शाडिंयाल, शोभाग सिंह, राजेश शर्मा, आरए फ्रांसिस, मंजू जैन, दिनेश कल्ला, कब्बाराम, अनिल चौधरी आदि ने संबोधित किया।

नयापुरामें बैंक शाखा का उद्धाटन : एसबीबीजेकी हंसलाव की पाल नयापुरा शाखा का शुभारंभ महाप्रबंधक राजीव शर्मा ने किया। शर्मा ने सभी को बैंक से जुड़ने का आह्वान किया। उप महासचिव मंजीत सिंह ने उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के प्रति कटिबद्धता जताई। जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रसिंह कच्छवाह, सहायक महाप्रबंधक एनएन विश्वास, आरके अग्रवाल, हिम्मतसिंह, एलएल जालानी, राजेश शर्मा, आरए फ्रांसिस सहित कई लोग मौजूद थे।