पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा

दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा

पालरोड स्थित शुभम फार्म हाउस के पास हुई दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की एमडीएमएच में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मृत्यु हो गई। दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस ने बताया कि बोरानाडा से जोधपुर रहे दो युवको को बुधवार शाम को करीब 4 बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे सामने खड़े ट्रक में घुस गए। इसमें घायल दोनों युवकों को एमडीएमएच लाया गया, जहां युवक भूराराम (26) पुत्र लच्छाराम सुथार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक मंगलाराम (33) पुत्र भंवराराम की गुरुवार तड़के तीन बजे मृत्यु हो गई।