पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार के पुतले का \"पोस्टमार्टम\' करवाने एमडीएमएच पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता

भ्रष्टाचार के पुतले का \"पोस्टमार्टम\' करवाने एमडीएमएच पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जेएनवीयू में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह राठौड़ के नेतृत्व में चल रहा एबीवीपी का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ‘कुलपति हटाओ, विश्वविद्यालय बचाओ’ आंदोलन के तहत गुरुवार को छात्रनेता एबीवीपी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के प्रतीक के रूप में पुतला लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंच गए और जांच रूपी पोस्टमार्टम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
उन्होंने शिक्षक भर्ती में कथित घोटाले के लिए दोषी लोगों के खिलाफ भी जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भोमसिंह के साथ एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर, लोकेंद्रसिंह गुढ़ा, चंद्रवीर सिंह बड़ला, सचिन सारस्वत, भूपेंद्रसिंह, मयंक रांकावत, सुमित गहलोत, राजकुमार शर्मा महेंद्रसिंह राजपुरोहित भी मौजूद थे।

एमडीएमएच की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए पुतला लेकर आए एबीवीपी कार्यकर्ता।