पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनदयाल के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

दीनदयाल के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए शहर में अनेक कार्यक्रम

पं.दीनदयालउपाध्याय जयंती गुरुवार को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में अनेक कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत की। जयंती समारोह अंतर्गत भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिला मंत्री मनोज सोनी ने बताया कि एमजीएच में आयोजित इस शिविर में 48 कार्यकर्ताओं ने थैलीसीमिया जरूरतमंद रोगियों के लिए रक्तदान किया। इस मौके पर विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, भाजयुमो उपाध्यक्ष घनश्याम मेघवाल जिलाध्यक्ष पवन आसोपा आदि उपस्थित थे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, शहर विधायक कैलाश भंसाली, प्रदेशाध्यक्ष वनिता सेठ, मोहन मेघवाल पुखराज जांगिड़ ने भी उद्बोधन दिया। सूरसागर मंडल अध्यक्ष मनमोहन छंगाणी, दलपत वैष्णव, सुरेश उपाध्याय, धर्मेंद्रराज जोशी, जगतनारायण जोशी, भीकमचंद बूब, अमित राठी सहित सूरसागर मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से सबरी वाटिका में आयोजित सभा में अध्यक्ष दाऊलाल भील, घनश्याम मेघवाल, राजेंद्रसिंह चौहान, महेश चावला, नरपतराज जोरम, रामलाल सुथार ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा देहात की ओर से पावटा स्थित किसान भवन में आयोजित सभा में राजसिको के पूर्व चेयरमैन मेघराज लोहिया, भाजपा जिला देहात महामंत्री परीक्षितसिंह चांपावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहीराम विश्नोई, जिला कोषाध्यक्ष सिकंदर बक्स, सोहन चौधरी, घेवरराम विश्नोई, राजूराम गहलोत, कालूसिंह भाटी सहित जिला, मंडल प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भाजपा चौपासनी मंडल की ओर से मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष ज्ञानदेव जांगिड़, उपाध्यक्ष जयसिंह गहलोत, महामंत्री हुकमसिंह इंदा, जिला मंत्री सुरेश मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय को याद किया। भाजपा के सोजती गेट स्थित कार्यालय में शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश जोशी, उपाध्यक्ष महेंद्र घाटीवाला, दिनेश बोहरा, महेंद्र छंगाणी, रफीक लोहार, विजय चावला, महामंत्री सुनीलदत्त शर्मा, दशरथ प्रजापत सहित कई कार्यक