वार्डों का घोषणा पत्र
हर वार्ड में हाें सीवरेज कंट्रोल रूम, जो मॉनिटरिंग करें
जोधपुर | दैनिकभास्कर का स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी के उद्देश्य को लेकर 9वां रूबरू कार्यक्रम गुरुवार को मसूरिया स्थित कुम्हारों की बगेची में वार्ड संख्या 19, 20, 21 22 के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हर वार्ड में सीवरेज कंट्रोल रूम बनाने, बैंकों की तर्ज पर वार्ड मित्र बनाने, सुलभ कॉम्प्लेक्स, निगम का उप कार्यालय स्थापित करने, मकान नंबरों के बोर्ड लगाने हेरिटेज लुक को महत्व देने जैसे प्रमुख सुझाव सामने आए। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से वाट्सएप फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग कर उनसे सीधे जुड़ने की मांग भी की। वार्ड 19 की पार्षद साजिदा खताई, वार्ड 20 की पार्षद सुशीला वर्गी वार्ड 21 की पार्षद संतोष जांगिड़ निर्धारित समय पर उपस्थित रहीं, लेकिन वार्ड 22 की पार्षद तपस्या सिसोदिया पौने दो घंटे विलंब से पहुंचीं, जिसे लेकर उनके वार्ड के लोग नाराज दिखे। कई ऐसे मौके पर भी आए जब पार्षदों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
स्मार्ट आइडिया : एक्सपर्ट इंजीनियर संभाले सीवरेज
^हरवार्ड में सीवरेज की समस्या प्रमुख होती है। इसके स्थाई निस्तारण के लिए वार्डों में सीवरेज कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं, जहां सीवरेज के एक्सपर्ट इंजीनियर कर्मचारी उस वार्ड की लाइनों पर निगरानी रखें। कहीं भी लाइन चॉक होने पर लोग कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि तुरंत ही सीवरेज लाइन की सफाई करवाकर गंदे पानी की निकासी हो सके। इससे सीवरेज बार-बार चॉक होने के कारण का भी पता चल सकेगा। अगर कोई लाइन छोटी हो, तो उसे बदला भी जा सकेगा। -मोहनलाल जोड़, सेवानिवृत्तबैंक मैनेजर, वार्ड नंबर 22
लोगों ने हर वार्ड सुलभ कॉम्पलेक्स के निमार्ण को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।
वार्ड 22
प्रमुख इलाके | मेनपाल रोड से हनवंत स्कूल के सामने का बायां भाग। दल्लेखां की चक्की से संतोषपुरा तक मुख्य सड़क पाल रोड, बाबा रामदेव रोड से भील बस्ती। शास्त्रीनगर पुलिस थाने से पाल लिंक रोड होते हुए नट कॉलोनी से श्रमिकपुरा तक।
घोषणापत्र | राज्यसरकार द्वारा डी-नोटिफिकेशन करने से 40 साल से अटके संतोषपुरा के नियमन की उम्मीद जगी है। इससे 1500 से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।
वार्ड 21
प्रमुख इलाके | बालाजीमंदिर आखलिया चौराहा से चौपासनी रोड होते हुए पाल लिंक रोड, रेलवे क्