पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रा शुरू, मां की आराधना में रमा मन

नवरात्रा शुरू, मां की आराधना में रमा मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शारदीय नवरात्रा गुरुवार को घट स्थापना के साथ प्रारंभ हुए। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन देवी मंदिरों में विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह घर-घर में ब्रह्म मुहूर्त पर घट स्थापना के साथ पूजन हवन आदि के आयोजन हुए। शाम ढलने के साथ ही कई स्थानों पर शुरू हुए गरबा महोत्सव में डांडियों की खनक गूंजने लगी। मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित चामुंडा माता मंदिर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

सुबह साढ़े दस बजे पूर्व नरेश गजसिंह तथा उनकी प|ी हेमलता राजे ने मां चामुंडा की पूजा-अर्चना कर मारवाड़ की खुशहाली की कामना की। यहां सुबह श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े रहकर मां चामुंडा के दर्शन किए। पुलिस के माकूल बंदोबस्त के साथ मेहरानगढ़ ट्रस्ट ने पहले से ही बेरिकेड्स लगाकर दर्शनार्थियों के आने जाने की व्यवस्था कर रखी थी। संध्या आरती में भी बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
शास्त्रीनगर स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह सात बजे घट स्थापना के कार्यक्रम के बाद दिन में दुर्गा पाठ में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शाम को छोटी बालिकाओं के गरबा आयोजन की भी धूम रही। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में लटियाल माता मंदिर में सुबह पांच बजे घट स्थापना के साथ नौ बजे अखंड नवाह्न पाठ दोपहर तीन बजे कीर्तन का आयोजन हुआ। बीजेएस जोगमाया मंदिर में सुबह साढ़े सात बजे से धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए।
शाम को विशेष आरती हुई। हाईकोर्ट कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में साढ़े नौ बजे घटस्थापना ध्वजारोहण के साथ धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में मां चामुंडा मंदिर, पुलिस लाइन में देवी मंदिर, चारण हॉस्टल में करणीमाता मंदिर, भैरूबाग में बीस हाथ माता मंदिर में पूजा-पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए। सिंधी कॉलोनी स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर जूना खेड़ापति मंदिर में सुबह देवी मंदिर में पूजा अर्चना शाम को गरबा के भव्य आयोजन में लोगों की बढ़चढ़ कर भागीदारी रही। इसी तरह शक्ति नगर गली नंबर आठ में शिव शक्ति ग्रुप की ओर से गरबा का आयोजन हुआ।

मेहरानगढ़ में अल सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई। लोगों ने सुख-समृद्धि शांति की कामना की। देर शाम तक दर्शनार्थ आने वालों की भीड़ रही। सुरक्षा को देखते हुए बेरिकेड्स की पूरी व्यवस्था थी।

फोटो- मां चामुंडा प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।