पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला एडवोकेट का पर्स लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला एडवोकेट का पर्स लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शास्त्रीनगरथाना क्षेत्र में डी सेक्टर के पास रविवार शाम को अपनी सहेली के साथ पैदल घूम रही महिला एडवोकेट का पर्स दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। दोनों बदमाशों के काली टीशर्ट पहनी हुई थी।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मसूरिया के बलदेव नगर में मकान नंबर 25 निवासी डोली गहलोत पुत्री मोहनसिंह गहलोत ने रविवार को पुलिस में रिपोर्ट दी कि वह एडवोकेट है। रविवार शाम 7 बजे वह अपनी सहेली पल्लवी के साथ सत्यनारायण मंदिर से शास्त्री सर्किल की तरफ पैदल जा रही थी। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए बदमाश उसका पर्स छीनकर एमडीएम अस्पताल की तरफ भाग गए। अंधेरा होने के कारण बाइक के नंबर नहीं देख पाई। पर्स में 2 हजार नकद, सोने की दो अंगूठियां, दो मोबाइल अन्य दस्तावेज थे।