- Hindi News
- मेक इन इंडिया अभियान, कल से राज्य में नई सोलर पॉलिसी मोदीका निवेशकों से आह्वान थार में लगाएं साे
मेक इन इंडिया अभियान, कल से राज्य में नई सोलर पॉलिसी मोदीका निवेशकों से आह्वान थार में लगाएं साेलर प्रोजेक्ट
1अक्टूबर से नई सोलर पॉलिसी
40 साल लीज पर जमीन, खरीदने का खर्च नहीं
रजिस्ट्रेशन फीस में कमी
सोलर प्रोजेक्ट के लिए लैंड बैंक
चार जिलों में ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए 4-4 सौ मेगावाट जीएसएस
...औरमेक इन मारवाड़ विजन
प्रदेशमें 730 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट
बीकानेर में 57, जोधपुर में 50 जैसलमेर में 16 प्रोजेक्ट
चारों जिलों में 1000 मेगावाट के सोलर पार्क
25 50 मेगावाट के मेन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना
(स्रोत: राजस्थान रेनेवेबल एनर्जी कॉ. लि.)
मेक इन इंडिया विजन
फोटोवॉल्टिक इंडस्ट्रीज की संभावना
10 गीगा वाट सोलर का लक्ष्य 2017 तक
नेशनल सोलर मिशन लागत कम करने के प्रयास में
एक्साइज ड्यूटी में पूर्ण कस्टम ड्यूटी में 5 प्रतिशत छूट का प्रावधान
दस साल का टैक्स हॉली-डे, सस्ती दर पर लोन
(स्रोत: मेक इन इंडिया कैंपेन, सेक्टर- वैकल्पिक ऊर्जा)
क्यों करें मारवाड़ में निवेश
मारवाड़में 60 प्रतिशत भूमि रेगिस्तानी
50 हजार मेगावाट के लिए 1800 वर्ग किमी जमीन की जरूरत
यह जमीन कुल रेगिस्तान के 2 प्रतिशत से ज्यादा नहीं
यह जमीन अन्य राज्यों जिलों की तुलना में सस्ती
प्रोजेक्ट के पानी के लिए लिफ्ट कैनाल कुछ दूरी पर
जमीन समतल 1 डिग्री के स्लोप वाली
325 दिन तक सूरज की पर्याप्त रोशनी
मारवाड़ में स्किल्ड नॉन-स्किल्ड लेबर भरपूर
अन्य राज्यों जिलों से भी तुलनात्मक अपराध कम
(आईआईटी जोधपुर में सोलर एनर्जी पर वर्कशॉप में प्रस्तुत इंजीनियरिंग इनोवेशन की स्टडी)
विशेष संवाददाता | जोधपुर
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया कैंपेन में निवेशकों से आह्वान किया कि वे बाड़मेर (थार) में सोलर लगाएं। यह बात उन्होंने मारवाड़ के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर बीकानेर में पड़ी हजारों बीघा बंजर भूमि और राज्य सरकार के इनिशिएटिव को देखते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि जब सरकार फेसिलिटेटर बनती है तो इच्छित परिणाम मिलता है। सोलर की सभी जरूरी सुविधाएं थार में मौजूद हैं। इस कैंपेन में वैकल्पिक ऊर्जा के निवेशक काॅर्पोरेट घरानों टाटा बीपी सोलर, वेस्टास, सुजलान, इनरकॉन, माइकॉन आरआरबी और एनईजी के नाम शामिल है। ये सभी कंपनियां मारवाड़ में सोलर विंड प्रोजेक्ट में निवेश कर चुकी हैं। इधर, राज्य सरकार की नई सोलर पॉलिसी 1 अक्टूबर से जारी हो जाएगी। इसमें