सेवा कार्य करने वालों का होगा सम्मान
सेवा कार्य करने वालों का होगा सम्मान
बाबारामदेव समाज सेवा संस्थान की ओर से बाबा रामदेव मेले में सेवा कार्य करने वाली 130 सेवाभावी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष करणसिंह राठौड़ ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सूचना केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
आयोजित होने वाले समारोह में जोधपुर जोधपुर से रामदेवरा तक के मार्ग में जातरुओं की सेवा करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।